फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Prostitution was going on in Oyo Hotel, 34 arrested including 14 girls

फरीदाबाद : ओयो होटल में चल रहा था देह व्यापार, 14 लड़कियों समेत 34 गिरफ्तार

Wed, 09 Feb 2022 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in Oyo Hotel, 34 arrested including 14 girls
फरीदाबाद बड़खल चौक स्थित ओयो में पकड़े गए युवक । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बड़खल चौक स्थित सासाराम ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार का मंगलवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। छापा मारकर होटल मालिक समेत 14 लड़कियों और 20 लड़कों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई अधिकांश लड़कियां उत्तर प्रदेश और बिहार की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।डीसीपी (क्राइम) नरेंद्र कादियान ने बताया कि एसीपी संदीप मोर मंगलवार रात गश्त के दौरान बड़खल चौक पर मौजूद थे। इस दौरान वहां स्थित सासाराम ओयो होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

एसीपी ने क्राइम ब्रांच-30 तथा महिला थाना सेक्टर-16 की एक टीम गठित की और होटल में छापा मार दिया। अचानक पुलिस को देखकर होटल के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। कमरों में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एंट्री रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में करतार, सुनील, अतुल, विपिन, रिक्की, सुरेंद्र, पंकज, धीरज, शुभम, विनय, देवेंद्र, मोहित, फरजान, नदीम, आकिब, राहुल, रजत, रोहित, माफिजा उर्फ सुम्मी, अंजलि रूपा, असुरा, मुस्कान, अंजली, किरण, नेहा, पूजा, पलक, रविता सुशीला, कुमकुम, काव्या, एजेंट संदीप उर्फ मोनू तथा होटल मालिक नरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इन्हें किया गया गिरफ्तार
एजेंट मोनू और महिला माफिजा वेश्यावृति के लिए यूपी और बिहार से लड़कियां मंगवाते थे। मोनू रोज यहां करीब 15 लड़कियां लेकर आता था। वह टैक्सी ड्राइवर का भी काम करता था। वह लड़कियों के संपर्क में रहता था। काम पूरा होने के बाद वह अपनी गाड़ी से ही उन्हें उनके घर छोड़कर आता था। बड़खल चौक स्थित सासाराम ओयो होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। बताया जा रहा है कि जब कानपुर की पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को ढूंढ रही थी, तब वह पुलिस से छिपने के लिए फरीदाबाद भी आया था और इसी होटल में रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed