{"_id":"6afa00109f799b7ea80985e8","slug":"private-hospital-accused-of-swapping-a-newborn-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85438-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निजी अस्पताल पर नवजात को बदलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निजी अस्पताल पर नवजात को बदलने का आरोप
विज्ञापन
परिजनों ने थाना आदर्श नगर में दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-64 स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे को बदलने का गंभीर आरोप सामने आया है। राजीव कॉलोनी निवासी विजय और सोनिका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि पहले बेटा होने की जानकारी दी गई, लेकिन करीब दो घंटे बाद बेटी होने की सूचना मिली।
विजय ने बताया कि रविवार सुबह सोनिका को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था। करीब 7:30 बजे डिलीवरी हुई और डॉक्टर ने उनकी माता को बेटा होने की खबर दी। यह सुनकर परिवार में खुशी छा गई और मिठाई भी बांटी गई। हालांकि, दो घंटे बाद अस्पताल ने बताया कि सोनिका ने बेटी को जन्म दिया है। इस पर परिवार के लोग हैरान रह गए। परिजनों का आरोप है कि सामान्य डिलीवरी के बावजूद सोनिका को नवजात बच्चा नहीं दिखाया गया। उन्हें जन्म के तुरंत बाद बच्चे के संबंध में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई।
परिजनों ने इस मामले को लेकर थाना आदर्श नगर में शिकायत दर्ज कराई है। उनका सवाल है कि जब शुरुआत में बेटा बताया गया तो बाद में बेटी कैसे हुई। उन्हें आशंका है कि अस्पताल के अंदर ही नवजात को बदल दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।