{"_id":"60e6f4d58ebc3e651565a0bd","slug":"principal-arrested-for-opening-school-in-corona-epidemic-faridabad-news-noi592219615","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में स्कूल खोलने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में स्कूल खोलने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी 33 फुट रोड स्थित एमएस कॉन्वेंट स्कूल द्वारा कोविड नियमों को विरुद्ध खोले जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। स्कूल में दो कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। प्रधानाचार्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, हालांकि देर शाम आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही मंजीत बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल दीवान सिंह के साथ गश्त पर था। उन्हें सूचना मिली कि महामारी अलर्ट सुरक्षा के दौरान स्कूल बंद होने के आदेश के बावजूद एमएस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कराई जा रही है। मौके पर जाकर जांच की स्कूल में दो कक्षाएं चल रही थीं। इस बारे में स्कूल प्रधानाचार्य से पूछताछ की गई। तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपी ने अपना नाम प्रदीप शर्मा निवासी पर्वतीय कॉलोनी बताया है। थाना मुजेसर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई। स्कूल 12वीं तक का है।
एक सप्ताह पहले भी स्कूल खुला मिला था
करीब एक सप्ताह पहले भी शहर में एक स्कूल नियमों के विरुद्ध खुला मिला था। इस पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई की थी। इसके बाद यह दूसरा मामला सामने आया है। ऐसे में शिक्षा अब इसे लेकर सतर्क हो गया है। डीईओ ने दोनों बीईओ इसे लेकर हिदायत जारी की है।
विज्ञापन
वर्जन-
अभी स्कूल खोलने की अनुमति नहीं है। ऐसे स्कूलों पर नजर रखने के लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा। जो स्कूल खुले मिलेंगे, उनकी लाइव लोकेशन और स्थिति की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - रितु चौधरी, डीईओ