फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Priest's head crushed with grinding stone after he objected to substance abuse; two accused arrested.

Faridabad News: नशा करने से मना किया तो सिल-बट्टे से कुचला पुजारी का सिर, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Priest's head crushed with grinding stone after he objected to substance abuse; two accused arrested.
नशा करने से मना किया तो पत्थर के सिल-बट्टे से कुचला पुजारी का सिर, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चार सप्ताह पहले नशा करने से मना करने पर पुजारी की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशिफ उर्फ टीटी (20) निवासी गांव हुसैनी, जिला मथुरा, यूपी व आशिफ उर्फ कालिया (34) निवासी गांव बामनी, जिला भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद की किसान मजदूर कॉलोनी, बाईपास रोड में रहते हैं और पेशे से ऑटो चालक हैं। आरोपी आशिफ उर्फ टीटी पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और चोरी की तीन प्राथमिकी दर्ज है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने बताया कि सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर के पास बने मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश (65) की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी और उनके दो अन्य साथी नशा करने के आदी हैं। 30/31 अगस्त की रात चारों आरोपी सेक्टर-30 बाईपास कट के पास नहर किनारे बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान पुजारी ओमप्रकाश वहां पहुंचे और उन्हें धार्मिक स्थल के पास नशा करने से मना करते हुए वहां से जाने को कहा था। इस बात से नाराज होकर चारों आरोपी पुजारी के पीछे मंदिर परिसर तक पहुंचे और उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने मंदिर में रखा सिल-बट्टा उठाकर पुजारी के सिर पर दे मारा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद पीतल की परात और इंडक्शन चूल्हा चुराया
आरोपियों की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। पुजारी की हत्या करने के बाद वे मंदिर का सामान खंगालने लगे। आरोपी मंदिर से पीतल की परात और एक इंडक्शन चूल्हा चुराकर मौके से रफूचक्कर हो गए। वारदात के बाद मृतक पुजारी के चचेरे भाई अशोक कुमार निवासी अहीरवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई और जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी। चूंकि घटनास्थल बेहद सुनसान इलाके में था और वहां लोगों की आवाजाही न के बराबर थी, इसलिए शुरुआती दौर में पुलिस को कोई ठोस सुराग या साक्ष्य नहीं मिल पा रहा था। यह पूरी तरह से एक ब्लाइंड मर्डर केस था। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी बिल्कुल बेफिक्र होकर शहर में सामान्य जिंदगी जी रहे थे और ऑटो चला रहे थे। उन्हें लगा कि घटना सुनसान इलाका होने के कारण पुलिस कभी उन तक नहीं पहुंच पाएगी। हालांकि, क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके के संदिग्ध लोगों की सूची तैयार कर पूछताछ शुरू की। करीब चार सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को अहम सुराग मिला। स्थानीय पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वारदात वाली रात चारों आरोपी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने अपने एक परिचित के सामने इस वारदात का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य वांछित साथियों की तलाश जारी
इस हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन ऑटो चालक हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि चोरी किया गया सामान (पीतल की परात व इंडक्शन चूल्हा) और हत्या में इस्तेमाल सिल-बट्टा बरामद किया जा सके। वहीं घटना में शामिल दो अन्य वांछित आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जिन्हें लगाकर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपी फरीदाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed