फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations to welcome Goddess Durga are complete; chants of praise will resound starting today.

Faridabad News: मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज से गूंजेंगे जयकारे

Sun, 11 Oct 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations to welcome Goddess Durga are complete; chants of praise will resound starting today.
रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर, रिहायशी सोसाइटियों में बने भव्य पंडाल
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर भी उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है। मां दुर्गा के स्वागत के लिए मंदिरों से लेकर घरों और रिहायशी सोसाइटियों तक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है, वहीं ग्रेटर फरीदाबाद की कई सोसाइटियों में भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं।

रविवार को कलश स्थापना और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ नवरात्र की शुरुआत होगी। इसके बाद मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। सेक्टर-15 और 16 स्थित गीता मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, सैनिक कॉलोनी के शिव मंदिर, हार्डवेयर चौक के पास प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-8 स्थित मिथलेश्वर काली मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के अलावा ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के पथवारी मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम के समय रोशनी से जगमगाते मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन


सोसाइटियों में भी उत्सव की रौनक

ग्रेटर फरीदाबाद की रॉयल हेरिटेज, बीपीटीपी कॉलोनी, आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, आरपीएस सवाना, एसआरएस रेजीडेंसी, ओमेक्स, ओजोन, पुरी अमन विलास, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन कोर्ट, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत कई सोसाइटियों में दुर्गा पूजा की तैयारियां की गई हैं। यहां निवासी सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बच्चों और महिलाओं में भी आयोजन को लेकर खास उत्साह है। सोसाइटियों में पंडालों की सजावट से लेकर पूजा की व्यवस्थाओं तक में निवासी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर और धोबी घाट स्थित मां काली मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह चार बजे से यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। हालांकि, आवाजाही के लिए सड़क का एक हिस्सा खुला रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नवरात्र के दौरान सुबह पूजा-अर्चना, दोपहर में भजन-कीर्तन और शाम को माता की चौकी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अष्टमी पर जागरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed