{"_id":"69a09566c6ee0ebb3a0bc417","slug":"preparations-to-prevent-accidents-roads-will-become-safe-and-smart-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63862-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हादसों को रोकने की तैयारी, सुरक्षित और स्मार्ट बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हादसों को रोकने की तैयारी, सुरक्षित और स्मार्ट बनेगी सड़क
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी से सेक्टर-56 तक की सड़क पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम पहल की जा रही है। राजीव कॉलोनी अटल चौक से लेकर सेक्टर-56 मोड़ तक की मुख्य सड़क का व्यापक कायाकल्प होने जा रहा है।
इस परियोजना के तहत नगर निगम सड़क को आधुनिक सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित करेगा, जिससे यह इलाका अधिक सुरक्षित होने के साथ ट्रैफिक के लिहाज से भी स्मार्ट बनेगा। यह सड़क एनआईटी क्षेत्र को सेक्टर-56, औद्योगिक क्षेत्रों और शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है। रोजाना हजारों दोपहिया, कार, ऑटो और भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक मौजूदा स्थिति में सड़क की स्पष्ट मार्किंग न होने, अवैध यू-टर्न और रात में कम दृश्यता के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है।
जानकारी के अनुसार एनआईटी जोन में पिछले एक साल के दौरान सड़क हादसों की संख्या चिंताजनक रही है। अकेले इस स्ट्रेच और आसपास के जंक्शनों पर दर्जनों छोटे-बड़े हादसे दर्ज किए गए जिनमें कई बार पैदल यात्री और दोपहिया चालक घायल हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों और आरडब्ल्यूए का कहना है कि अटल चौक और सेक्टर-56 मोड़ पर अचानक कट मारने, गलत साइड से आने और अवैध यू-टर्न के कारण अक्सर टक्कर की स्थिति बन जाती है। इसी पृष्ठभूमि में इस सड़क के आधुनिकीकरण को बेहद जरूरी माना जा रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा के साथ सुंदरता पर फोकस
परियोजना के तहत सड़क पर थर्मोप्लास्टिक पेंट से लेन मार्किंग की जाएगी, जो सामान्य पेंट की तुलना में अधिक टिकाऊ और रिफ्लेक्टिव होता है। इससे रात और कोहरे के समय भी लेन स्पष्ट दिखाई देंगी। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर नई जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएंगी ताकि लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें। सड़क के बीचों-बीच जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे जिससे अवैध यू-टर्न पर रोक लगेगी और आमने-सामने की टक्करों की आशंका कम होगी। इसके साथ ही पूरी सड़क पर रोड स्टड्स (बिल्लौर) लगाए जाएंगे जो रात के अंधेरे में ड्राइवरों को सड़क की दिशा, मोड़ और सीमाएं स्पष्ट रूप से दिखाएंगे।
चार महीने में पूरा होगा काम
नगर निगम फरीदाबाद ने इस कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। काम शुरू होने के बाद इसे अधिकतम चार महीने के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि समयसीमा में देरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56 और आसपास की घनी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं स्पष्ट लेन, जेब्रा क्रॉसिंग और जर्सी बैरियर से ट्रैफिक अनुशासन बढ़ेगा और टक्कर की घटनाएं कम होंगी। इसके साथ अव्यवस्थित कट और गलत पार्किंग पर अंकुश लगने से पीक आवर्स में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। रात में रोड स्टड्स और रिफ्लेक्टिव मार्किंग से धुंध और अंधेरे में भी सड़क साफ नजर आएगी।
गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर सख्ती
निगम के मुताबिक निर्माण सामग्री की समय-समय पर लैब टेस्टिंग की जाएगी ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। खुदाई या सड़क काटने से पहले कॉल बिफोर यू डिग मोबाइल ऐप का उपयोग अनिवार्य किया गया है जिससे भूमिगत बिजली लाइनों, पानी और सीवर पाइपलाइनों को नुकसान से बचाया जा सके। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर यह मॉडल सफल रहता है तो ऐसे ही मानकों पर शहर की अन्य व्यस्त सड़कों को भी अपग्रेड किया जाएगा।
वर्जन
लोगों की सुविधा के लिए निगम की तरफ से हर स्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। -धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त