फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pregnant woman referred from BK hospital gives birth to child in ambulance

Faridabad News: बीके अस्पताल से रेफर की गई गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Wed, 26 Feb 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman referred from BK hospital gives birth to child in ambulance
बच्चे के जन्म के बाद महिला को वापस अस्पताल लाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में रेफर-रेफर का खेल जारी है। अस्पताल में सुविधाएं न होने के कारण मंगलवार को एक गर्भवती को दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस दिल्ली ले जा रही थी। दिल्ली पहुंचने से पहले ही गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। शुक्र था कि मां और शिशु दोनाें ठीक थे। इसके बाद महिला को वापस बीके अस्पताल लाया गया।
बीके अस्पताल में अब भी गंभीर मरीजों को लगातार दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। संतोष नगर की रहने वाली छवि बीके अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में अपना चेकअप कराने पहुंची थी लेकिन चेक करने के बाद डॉक्टर ने गर्भवती महिला को दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद जैसे ही गर्भवती महिला अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम तक पहुंची तो उसको प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्भवती महिला को भर्ती न करते हुए दिल्ली सफदरजंग के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे में जब गर्भवती महिला को अधिक पीड़ा हुई तो दिल्ली पहुंचने से पहले बड़खल फ्लाईओवर के पास एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। गनीमत यह रही कि इस दौरान एंबुलेंस में ईएमटी संदीप मौजूद थे। उन्होंने बच्चे का जन्म करवाया। जिसके बाद महिला और बच्चे को वापस बीके अस्पताल लाया गया। अब महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया और बच्चे को नर्सरी में रखा गया है। फिलहाल दोनों ही स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज मधु ने बताया कि महिला समय से पहले ही बच्चे को जन्म देने वाली थी। जिसके चलते उसको डॉक्टर ने दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके बाद एंबुलेंस चालक उन्हें वापस बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed