{"_id":"68e01c48bac4aedd750dc3c4","slug":"pranav-surma-missed-out-on-a-medal-due-to-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52748-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बीच पदक से चूके प्रणव सूरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बीच पदक से चूके प्रणव सूरमा
विज्ञापन
28.19 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को दिल्ली में क्लब थ्रो मुकाबले के लिए उतरे प्रणव सूरमा वर्षा बाधित प्रतियोगिता में पदक से चूक गए। प्रणव ने प्रतियोगिता के फाइनल में पांचवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सभी 6 चालों में कुल मिलाकर 28.19 मीटर की दूरी प्राप्त की जो कि तीसरे और चौथे नंबर के खिलाड़ी से कम थी।
हालांकि प्रणव के पिता ने बताया कि उसकी तैयारी पूरी थी पर बारिश के कारण उसका प्रदर्शन उम्मीद अनुसार नहीं रहा। उन्होंने बताया कि पहले तो बारिश के चलते मुकाबले रोकने पड़े जिससे प्रणव की लय बिगड़ गई। दोबारा जब वह क्लब थ्रो के लिए मैदान पर उतरे तो बारिश के बाद ना तो सही पकड़ बनी और ना ही वह पुरानी लय में दिखे।
बता दें कि प्रणव सूरमा ने पिछले साल ही ओलंपिक में 34.59 मीटर दूर क्लब थ्रो करते हुए रजत पदक अपने नाम किया था।