फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power supply to industries will be affected for two days, work will be affected

Faridabad News: उद्योगों में दो दिन रहेगी बिजली आपूर्ति प्रभावित, कामकाज पर पड़ेगा असर

Sat, 09 Sep 2023 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Power supply to industries will be affected for two days, work will be affected
सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट होने से लग गई थी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाटा चौक स्थित ए टू सब स्टेशन में आग के बाद दूसरे दिन भी सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में लोड को दूसरे फीडरों पर डाल कर सप्लाई जरूर चालू कर दी है, लेकिन उद्योगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।

अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई पूरी तरह बहाल होने में अभी दो दिन का समय और लगेगा। ऐसे में उद्योगों की परेशानी बढ़ सकती है, जिसका सीधा प्रभाव उत्पादन क्षमता पर पड़ेगा। बाटा चौक स्थित ए टू सबस्टेशन से एनआईटी एक, दो, तीन, पांच, बाटा चौक, सेक्टर-22, 23, 24, संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी आदि इलाके जुड़े हुए हैं। शुक्रवार को शाम सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट से अचानक पैनल में आग लग गई थी, जिससे सब स्टेशन से जुड़े इलाके अंधेरे में डूब गए थे। सप्लाई बंद रहने से घरों में लगे इनवर्टर भी बंद पड़ गए और लोगों को पूरी रात गर्मी से जूझना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शनिवार को मोटर नहीं चलने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। शनिवार को दिनभर बिजली आने जाने का खेल चलता रहा। सबसे अधिक परेशानी उद्योगों में देखने को मिली। उद्योगों में बिजली नहीं होने से मजबूरीवश उन्हें जनरेटर का इस्तेमाल करना पड़ा। कुछ कंपनियों में बिजली की समस्या को देखते हुए जल्दी छुट्टी कर दी गई। उद्यमी अरुण बजाज ने कहा कि विभाग को बिजली की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, नहीं तो उद्योगों में उत्पादन ठप हो जाएगा। इससे सरकार को भी राजस्व की हानि होगी। इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने कहा कि सब स्टेशन में मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। एक दो दिन में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed