{"_id":"6a21b4d4a8d03ab0b80b6730","slug":"power-supply-disrupted-in-several-areas-following-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71598-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन
लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार दोपहर बरसात शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके कारण निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली बहाल नहीं हुई। इसके कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए।
पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-2, 3, 7, 10, पल्ला, पाली, गाजीपुर, खेड़ी कला, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी सहित कई इलाकों को बिजली प्रभावित होने के चलते लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर उन इलाकों में देखा गया, जहां ट्रांसफार्मरों में खराबी आ गई। पर्वतीय कॉलोनी निवासी सुशीला व सेक्टर-3 निवासी विनोद के अनुसार बारिश के तुरंत बाद ही बिजली चली गई, जिससे बिजली आपूर्ति ठप रही।
बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। स्थिति सबसे ज्यादा कठिन कामकाजी लोगों के लिए रही। गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। सेक्टर-10 निवासी शिव कुमार और वासुदेव ने बताया कि हर साल बारिश के दौरान ऐसी समस्याएं सामने आती हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाए।