फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   power problem will be removed in greater faridabad

ग्रेटर फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त-अमर उजाला

Sun, 26 May 2019 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
power problem will be removed in greater faridabad
ग्रेटर फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद वासियों के लिए राहत भरी खबर है। सेक्टर 78 में बन रहे 220 केवीए के सबस्टेशन के साथ ही यहां हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) की ओर से 400 केवीए का सबस्टेशन बनाया जाएगा। इससे लोगों को बिजली कटौती से भारी राहत मिलेगी।
ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-75 से 89 तक अनेक सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं। यहां बिल्डर सहित हुडा भी सेक्टर का विकास करने में लगा है। ग्रेटर फरीदाबाद रिहायशी सेक्टर के अलावा कमर्शियल व इंडस्ट्रियल सेक्टर भी विकसित किए जाने हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां 15 हजार परिवार निवास करते हैं। इन्हें बिजली खेड़ीकला सबडिवीजन और बदरौला सबडिवीजन से दी जाती है, मगर दोनों सबडिविजनों पर बिजली का लोड अधिक होने के कारण आए दिन फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फॉल्ट से बिजली जाने पर लोगों को घंटों बिजली कटौती से जूझना पड़ता है। एचवीपीएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि भविष्य में इन सेक्टरों के लिए काफी अधिक बिजली सप्लाई की जरूरत होगी। इसलिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट व बिजली निगम ने मिलकर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की योजना तैयार की है।

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता गुलशन नागपाल ने कहा कि सेक्टर 78 में 220 केवी का सबस्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा एक 400 केवीए का सब स्टेशन भी बनाया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-75 के पास जमीन चिन्हित की गई है। जल्द ही इसका बजट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed