फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power out for several hours; water supply also disrupted.

Faridabad News: कई घंटे गुल रही बिजली, पानी की सप्लाई भी ठप

Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Power out for several hours; water supply also disrupted.
रात में ही नहीं, दिन में भी कई बार कट लगते हैं, आम जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भीषण गर्मी में निवासी बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, चाचा चौक, पल्ला, पाली सहित आसपास के कई इलाकों में घंटों बिजली प्रभावित होने के कारण निवासी गर्मी में रहने को मजबूर हैं। बिजली न आने के कारण पानी की सप्लाई भी ठप रहती है।

पर्वतीय कॉलोनी में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार और बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई, जो सुबह लगभग 7 बजे बहाल हो सकी। लंबे बिजली कट के कारण लोगों को पूरी रात बिना बिजली के बितानी पड़ी और भीषण गर्मी में नींद भी नहीं आ सकी।
विज्ञापन


पर्वतीय कॉलोनी निवासी मनोरंजन, बबीता और शिवम का कहना है कि क्षेत्र में केवल रात के समय ही नहीं, बल्कि दिन में भी कई बार बिजली कट लगते हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने बताया कि इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण बच्चे घर पर हैं और कई परिवारों के यहां मेहमान भी आए हुए हैं। ऐसे में लगातार बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू कार्य करने में हो रही दिक्कत


निवासियों ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी में बिजली आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रात में घंटों बिजली गुल रहने और दिन में बार-बार कट लगने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। स्थानीय निवासी सुखबीर और मलिका ने बताया कि बिजली न आने के कारण पानी की सप्लाई भी ठप हो गई, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी दोनों की समस्या से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाकर बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed