फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power infrastructure in Sector-89 to be strengthened; underground lines to be laid.

Faridabad News: सेक्टर-89 में मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, बिछेगी भूमिगत लाइन

Tue, 07 Jul 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Power infrastructure in Sector-89 to be strengthened; underground lines to be laid.
ट्रांसफार्मर, लो-टेंशन नेटवर्क और एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी
विज्ञापन


5.51 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत परियोजना तैयार


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-89 के निवासियों को जल्द ही बेहतर बिजली व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए 5.51 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत परियोजना तैयार की है। योजना के तहत नई भूमिगत हाईटेंशन बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर, लो-टेंशन नेटवर्क और एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। परियोजना के अनुसारए सेक्टर-89 में 33 केवी की करीब 8.16 किलोमीटर भूमिगत हाईटेंशन केबल बिछाई जाएगी। इसके साथ ही तीन 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर, चार रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) और अन्य आधुनिक विद्युत उपकरण लगाए जाएंगे जिससे क्षेत्र में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

रात के समय सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेक्टर की सड़कों पर 180 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। एलईडी लाइट लगने से महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन लाइटों के साथ पोल, केबल और आवश्यक विद्युत सामग्री भी स्थापित की जाएगी। एलईडी लाइटों के रखरखाव और खराब होने पर निशुल्क प्रतिस्थापन की व्यवस्था भी योजना में शामिल है जिससे लंबे समय तक लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगा।
विज्ञापन


योजना में बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए अर्थिंग, इंसुलेटर, पोल, केबल रूट मार्कर, सुरक्षा फेंसिंग, लाइटनिंग अरेस्टर और अन्य आवश्यक उपकरण भी लगाए जाएंगे। भूमिगत केबल बिछाने के लिए कई स्थानों पर ट्रेंचलेस तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी की इस परियोजना के पूरा होने के बाद सेक्टर-89 में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी। बार-बार हो रही बिजली कटौती में कमी आने, वोल्टेज में सुधार होने और रात के समय सड़कों पर पर्याप्त रोशनी मिलने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में आधुनिक विद्युत ढांचे का निर्माण भविष्य की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article