फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Power failure in many areas due to storm

आंधी से कई क्षेत्रों में बिजली गुल

Tue, 26 Apr 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Power failure in many areas due to storm
फरीदाबाद। शहर में सोमवार रात आई आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। पेड़ टूटने और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी। हालांकि लोगों ने कई शिकायत केंद्रों पर फोन किया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह तक बिजली न आने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। इससे दिनभर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 9 बजे तेज हवा और हल्की बारिश शुरू होने के साथ ही भारत कॉलोनी, एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच, सेक्टर 15, 21 और ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली चली गई।
विज्ञापन

कुछ देर लोगों ने सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया। इसके बाद भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने शिकायत केंद्रों पर फोन किया। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता, जेई, एसडीओ, लाइनमैन को भी कई बार फोन किया। लेकिन अधिकारियों फोन नहीं उठाया। रात भर बिजली न रहने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। घंटों बिजली कटौती होने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर ने कुछ देर बाद जवाब दे दिया। इससे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि सुबह तक बिजली नहीं आने से घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी। इस कारण पानी नहीं भर सके। रात 9 बजे गई बिजली मंगलवार सुबह 11 बजे बहाल हुई। अधिकारियों ने रात भर बिजली न रहने की वजह फॉल्ट, ब्रेक डाउन को बताया। लोगों ने कहा कि हर साल बिजली निगम व्यवस्था में सुधार के वहीं दूसरी ओर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने कहा कि आंधी और बारिश के दौरान कुछ देर के लिए बिजली बंद की गई थी। उसके बाद चालू कर दी गई। कुछ इलाकों में फॉल्ट की समस्या थी उसे ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि चक्रवाती हवा के दबाव के कारण सोमवार रात करीब नौ बजे फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। साथ ही हल्की बारिश हुई। इससे रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। उधर, स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े। यहां तक कि कई जगह पर बिजली के खंभे भी उखड़ गए। इससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

खेड़ीकला सब डिवीजन में हुआ काफी नुकसान
बिजली निगम के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात आई आंधी से खेड़ी कलां सब-डिवीजन क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। क्षेत्र के अधिकांश भाग में बिजली की तार पर पेड़ की टहनी आदि गिरने से फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे मंगलवार दोपहर तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी चार, एक, पल्ला आदि क्षेत्रों में घंटों बिजली प्रभावित रही। हालांकि मंगलवार दोपहर तक अधिकांश जगहों पर आई फॉल्ट की समस्या को दुरुस्त करा लिया गया।
बिजली व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। रात 10 बजे बिजली गई थी, सुबह करीब 10 बजे आई। इस कारण मोटर नहीं चलने से पानी भी नहीं भर पाए हैं।
- श्याम मनचंदा, बल्लभगढ़
बिजली अधिकारी फॉाल्ट को तुरंत ठीक करवाने की बात करते हैं, लेकिन जिस दिन बारिश या आंधी आती है उस दिन दावे खोखले साबित होते हैं।
वीरेंद्र, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed