{"_id":"6a416f69b5848a6eae0f9934","slug":"power-crisis-in-several-areas-of-sector-46-due-to-a-faulty-transformer-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73516-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-46 में ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-46 में ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में बिजली संकट
विज्ञापन
लोगों का घरों में रहना हो रहा मुश्किल, पानी आपूर्ति भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-46 स्थित 220 केवी ट्रांसफार्मर शनिवार को खराब होने के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके चलते सेक्टर-45, सेक्टर-46, मेवला महाराजपुर, ग्रीनफील्ड कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने से समस्या और बढ़ गई है।
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। जब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे फीडरों से लोड लेकर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रांसफार्मर ठीक होने में लग सकते हैं कई दिन
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। इसे ठीक होने में करीब चार दिन का समय लग सकता है। ऐसे में यदि सभी उपभोक्ता सहयोग करेंगे तो वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक बिजली पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक बिजली की खपत से बचें और बिजली की बर्बादी न करें। उन्होंने कहा कि जिन घरों में चार एयर कंडीशनर लगे हैं, वे फिलहाल केवल दो एसी चलाएं और जिन घरों में दो एसी हैं, वे एक ही एसी का उपयोग करें, ताकि बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त लोड न पड़े और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
निवासी बिना बिजली के हो रहे परेशान
उधर, सेक्टर-45 स्थित श्रीहोम सोसाइटी के निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनकी सोसाइटी में करीब 26 घंटे से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। लगातार बिजली नहीं मिलने से लोगों को रात गर्मी में जागकर बितानी पड़ी। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे दैनिक कार्यों में भी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों ने प्रशासन और बिजली निगम से ट्रांसफार्मर को शीघ्र दुरुस्त कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं निगम अधिकारियों का दावा है कि मरम्मत कार्य जारी है और जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।