{"_id":"68b7288029af0153ca07d014","slug":"potholes-on-service-road-traffic-problems-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50477-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सर्विस रोड पर गड्ढे, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सर्विस रोड पर गड्ढे, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
बरसात में कई फीट तक भर जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं। सफर करने वाले लोग टोल भी देते हैं। इसके बावजूद उनको जर्जर सड़क से गुजरना पड़ रहा है। राजा नाहर सिंह की नगरी में हाईवे की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि बड़े वाहन भी गड्ढे के ऊपर से गुजरते वक्त वाहन की गति को धीमा कर लेते हैं।
वहीं दुपहिया वाहनों को डर लगा रहता है कि कोई हादसा न हो जाए। फरीदाबाद से पलवल जाने के लिए जहां एक ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कर दिया गया है लेकिन शहर की अंदरूनी सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को जर्जर सर्विस सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। गुड ईयर चौक से पलवल की ओर जाने के लिए जहां एक फ्लाईओवर तो बना दिया गया है, वहीं उसी गुरुग्राम नहर के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश के बाद यहां गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर सोहना फ्लाईओवर से उतर कर फरीदाबाद की ओर आने वाले रास्ते में भी गड्ढे बने हुए हैं। उन गड्ढों को भी अस्थायी तौर पर भरा नहीं गया है। इन जगहों पर बारिश में दो फीट पानी जमा हो जाता है। एनएचएआई के निदेशक धीरज का कहना है कि बरसात का पानी भरने की वजह से सड़क पर गड्ढे बन जाते हैं। बरसात रुकने के बाद सड़क को दोबारा से रिपेयर करवा दिया जाएगा।