फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Portal open for depositing booking advance

Faridabad News: बुकिंग एडवांस जमा करने के लिए पोर्टल खुला

Mon, 23 Feb 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Portal open for depositing booking advance
फरीदाबाद। फ्लैट बुकिंग कराने वाले आवेदकों को राहत देते हुए प्रशासन ने बुकिंग एडवांस जमा करने के लिए पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन तो कराया था लेकिन तय समय में एडवांस राशि जमा नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने स्पष्ट किया कि पोर्टल नई बुकिंग के लिए नहीं खोला गया है। सरकार ने पूर्व आवेदकों को एक और अवसर देते हुए भुगतान की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी है। पोर्टल छह दिनों के लिए सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन


पात्र लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर शेष बुकिंग एडवांस जमा कर अपनी फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रशासन ने समय रहते प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि आवंटन में किसी प्रकार की बाधा न आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed