{"_id":"68ec06ce85965e11c5054180","slug":"pollution-has-been-curbed-machines-have-become-ill-as-air-quality-deteriorates-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53428-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रदूषण पर पड़ा पर्दा, हवा की हालत बिगड़ते ही बीमार हुईं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रदूषण पर पड़ा पर्दा, हवा की हालत बिगड़ते ही बीमार हुईं मशीनें
विज्ञापन
बल्लभगढ़ का एक्यूआई 250 के पार, रविवार को नौ बजे के बाद नहीं मिला आंकड़ा
बार-बार खराब हो रहीं प्रदूषण मापक मशीनें, लोगों को नहीं मिल पा रहा वास्तविक आंकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली से पहले ही शहर की हवा दूषित होने लगी है। बल्लभगढ़ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में तेजी से वृद्धि हुई है। शुक्रवार को इस क्षेत्र का एक्यूआई 258 पहुंच गया था, जो महज एक दिन पहले 162 था। शहर में लगीं प्रदूषण मापक मशीनें बार-बार खराब हो रहीं हैं। रविवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बल्लभगढ़ का एक्यूआई वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हो सका। इसके अलावा सेक्टर 16-ए की मशीन भी प्रदूषण का आंकड़ा नहीं दिखा रही है।
रविवार सुबह नौ बजे तक बल्लभगढ़ का एक्यूआई 185 रिकॉर्ड किया गया। पीएम 2.5 की मात्रा 185, जबकि पीएम 10 की मात्रा 150 दर्ज की गई। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 118 दर्ज किया गया। प्रदूषण की यह मात्रा मध्यम स्थिति को दर्शाती है। फरीदाबाद में भी प्रदूषण का स्तर 100 के पार पहुंच गया है। रविवार शाम छह बजे तक एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 134, सेक्टर-11 का 120 और सेक्टर-30 का 100 तक पहुंच गया।
शहर में पांच जगहों पर प्रदूषण मापक मशीनें लगी हुई हैं। चार मशीनें चालू हो गई हैं। सेक्टर 16-ए क्षेत्र का प्रदूषण संबंधी डेटा अभी तक वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है। यह मशीन अभी तक क्यों चालू नहीं हुई है, इसका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। शहर में प्रदूषण का स्तर 250 के पार कर चुका है। इसके बावजूद भी विभाग लापरवाही बरत रहा है। शहर के लोगों के लिए यह चिंता विषय है।
विज्ञापन
मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। मशीन शुरू न होने का कारण लैब से पता कर सकते हैं। - संदीप सिंह, आरओ, फरीदाबाद