फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Policemen brutally thrashed auto driver and injured

पुलिसकर्मियों ने आटो चालक को बेरहमी से पीटकर किया घायल

Mon, 28 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Policemen brutally thrashed auto driver and injured
बल्लभगढ़। बस स्टैंड पर बीते मंगलवार को एक ऑटो चालक को पीटने के मामले में परिजनों ने पुलिस की निर्दयता का हवाला देते हुए पुलिस आयुक्त से जांच की अपील की है। आरोप है कि बस स्टैंड चौकी में तैनात पुलिकर्मियों ने विष्णु कॉलोनी निवासी अजय कुमार के साथ बेरहमी के साथ लात-घूंसे के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों का आरोप हैं कि मामले में पीड़ित ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अधिकारियों की से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विष्णु कॉलोनी के रहने वाले सुंदर स्वरूप ने पुलिस आयुक्त दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अजय कुमार आटो चलाने अपने परिवार को गुजर बसर करता हैं। वह बीते मंगलवार को बस स्टैंड से सुभाष कालोनी तक सवारियों को बैठाकर ले जा रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड चौकी प्रभारी के पुलिसकर्मियों ने उसको रोक लिया। आरोप हैं कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कसूर के उसके आटो में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जब अजय ने उसका विरोध किया, तो उसको सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके जेब में रखे 150 रुपये भी छीन लिए। इसके बाद पुलिसकर्मी घायल अजय को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मौके से चले गए। वहीं, जानकारी होने पर वह अपने घरवालों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसको कई दिनों से अस्पताल चल रहा है। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed