{"_id":"68d841cb91c3b651040bbfdd","slug":"police-will-start-work-to-break-the-chain-of-arms-supply-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52314-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हथियार सप्लाई की चेन तोड़ने का काम शुरू करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हथियार सप्लाई की चेन तोड़ने का काम शुरू करेगी पुलिस
विज्ञापन
पूछताछ में पता लगाया जाएगा कहां से लाते थे हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 और सेंट्रल की ओर से अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों के पास से मिले हाथियों को लेकर पुलिस गंभीर दिख रही है। पुलिस टीम हथियार सप्लाई की चेन तोड़ने के लिए काम शुरू करेगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में हथियारों से संबंधित तथ्य सामने आएंगे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के पास से जो हथियार अभी बरामद किए गए हैं वह सभी देसी हैं। सभी पुराने हथियार हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस टीम के ऊपर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए गए। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल व एक बाइक बरामद की। वहीं बड़खल पाली रोड के नजदीक हुई मुठभेड़ में आरोपियों के पास से एक बाइक, तीन पिस्तौल, तीन देसी कट्टे, एक मैगजीन व चार रोंद बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता किया जाएगा कि वह हथियार कहां से लाते हैं। उसके बाद गैंग के बारे में पता चल पाएगा।
कई मामले हैं पहले से दर्ज
आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार कमल पर 15 मामले, शशिकांत पर 6 मामले व मनीष पर 4 मामले दर्ज हैं। कमल नवंबर 2024 व शशिकांत अप्रैल 2024 में जेल से बाहर आया था। सभी आरोपी एक फिरौती व एक हत्या के प्रयास के मामले में वांछित थे। दोनों घायल अस्पताल में दाखिल है। जिनकी स्थिति सामान्य है।