{"_id":"689a4719b52ad24897095b61","slug":"police-teams-will-be-deployed-around-jewellery-shops-at-night-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49007-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आभूषण की दुकानों के आस-पास रात को तैनात रहेंगी पुलिस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आभूषण की दुकानों के आस-पास रात को तैनात रहेंगी पुलिस टीमें
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक, पेट्रोल पंप व जूलरी शॉप संचालकों के साथ पुलिस आयुक्त ने की गोष्ठी
बैठक में जूलरी शॉप संचालकों की मांग पर पुलिस आयुक्त ने दिया रात को सुरक्षा का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले की जूलरी शॉप के आस-पास रात को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। सोमवार को जिले के बैंक प्रबंधकों, पेट्रोल पंप व जूलरी शॉप संचालकों के साथ पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने गोष्ठी की। इस दौरान जूलरी शॉप मालिकों की ओर से सुझाव दिया गया कि रात को जूलरी शॉप के आस-पास पुलिस की मौजूदगी होनी चाहिये। इस मांग पर पुलिस आयुक्त ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि रात के समय ईआरपी/राइडर के पॉइंट्स सुरक्षा की दृष्टि से सुनिश्चित किए जाएंगे।
सोमवार को हुई इस गोष्टी में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और सुझाव प्राप्त किए गए। गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा गया कि बैंक, पेट्रोल पंप व ज्वेलर्स शॉप पर नाइट विजन के अच्छे गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चल रहे हैं। कैमरे ऐसी जगहों पर लगाए जाएं जहां पर आगंतुकों का चेहरा ठीक प्रकार से कैमरे में कैद हो जाए। डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए ताकि कोई छेड़छाड़ ना कर सके। कैमरा की बैकअप क्षमता कम से कम एक माह की अवधि की अवश्य हो और बैकअप/डाटा को अलग से सुरक्षित रखा जाये।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि बैंक, पेट्रोल पंप व आभूषण की दुकानों के पास हेल्पलाइन नंबर, डायल 112, संबंधित थाना व प्रभारी चौकी के नंबर के साइन बोर्ड लगवाए जाएं। अनुभवी सुरक्षा गार्ड हथियार सहित तैनात किए जाएं। कर्मचारियों की समय-समय पर पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करायें। एटीएम बूथ पर दिन व रात के समय सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए जाएं। अलार्म सिस्टम दुरुस्त हो और अग्निशमन यंत्रों को समय-समय पर चेक करना सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध बारे सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी जाये।
विज्ञापन
गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त एनआईटी मकसूद अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त जितेश मल्होत्रा, निरीक्षक राजेश कुमार, प्रभारी सुरक्षा शाखा व फरीदाबाद के बैंक मैनेजर, पेट्रोल पंप व जूलरी शॉप संचालक मौजूद रहे।