Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police surveillance in Ballabgarh zone during the festive season; checkpoints to be set up at 18 locations.

Faridabad News: त्योहारों पर बल्लभगढ़ जोन में पुलिस का पहरा, 18 स्थानों पर होगी नाकाबंदी

Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police surveillance in Ballabgarh zone during the festive season; checkpoints to be set up at 18 locations.
13 ईआरवी प्वाइंट के साथ पीसीआर , राइडर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें रहेंगी सक्रिय
विज्ञापन

बाजारों में सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धनतेरस, दिवाली, विश्वकर्मा पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बल्लभगढ़ जोन के बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी पैदल गश्त करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखेंगे।


पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर बल्लभगढ़ शहर, आदर्श नगर, सदर बल्लभगढ़, तिगांव और छांयसा थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की टीमें दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। प्रमुख बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन




त्योहारों के दौरान यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाएगी। इनमें आंबेडकर चौक, बस स्टैंड, चावला कॉलोनी, अग्रसेन चौक, डीलर चौक, मलेरना रोड, सब्जी मंडी, चंदावली पुल, जाट चौक बाईपास और आईएमटी चौक सहित अन्य स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपात स्थिति से निपटने के लिए 13 ईआरवी प्वाइंट के अलावा पीसीआर, राइडर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस की ओर से ज्वैलरी शोरूम, होटल, धर्मशालाओं और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच भी की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




-



नागरिक खरीदारी के दौरान अपने सामान और कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें। वहीं लोग सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा से बचें।- प्रतीक अग्रवाल, डीसीपी बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed