फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police spokesperson Yashpal Singh said that the team is taking action in the case. The auto driver has died while the other injured are undergoing treatment.

Faridabad News: आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकराकर ऑटो पलटा, चालक की मौत

Mon, 04 Aug 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Police spokesperson Yashpal Singh said that the team is taking action in the case. The auto driver has died while the other injured are undergoing treatment.
तीन युवती व एक युवक घायक, मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर की घटना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर पर दिल्ली से बल्लभगढ़ की ओर जा रहा ऑटो आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ऑटो में बैठी तीन युवतियां व एक युवक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे गांधी कॉलोनी निवासी मोनिश ने अपनी कार से सभी घायलों को बीके अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है। ऑटो चालक की मौत हुई है जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

गौंछी गांव का रहने वाला ऑटो चालक अमित कुमार सोमवार दोपहर बदरपुर बाॅर्डर से ऑटो में सवारी लेकर बल्लभगढ़ की ओर जा रहा था। ऑटो में तीन युवतियां व एक युवक सवार थे। हाईवे के मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकराने के कारण ऑटो पलट गया। सामने से टकराने और पलटने के चलते ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चालक व सवारियों को हादसे में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर काफी राहगीर जमा हो गए। कार सवार गांधी निवासी मोनिश ने बताया कि वे सेक्टर-37 की ओर जा रहे थे। उन्होंने डायल 112 पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन नंबर नहीं लगा। घायलों को उन्होंने अपनी कार से सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान घायलों से नंबर लेकर उनके परिवार को भी सूचना दी। बीके अस्पताल पहुंचने पर ऑटो चालक अमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर अमित की पत्नी व मां अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जवाहर काॅलोनी की नंदिनी, लक्कड़पुर का भूरा, सेहतपुर की ज्योति और सेक्टर-30 की यशिका घायल हो गई। ज्योति और यशिका को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। नंदिनी और भूरा का इलाज बादशाह खान अस्पताल में ही चल रहा है। युवती नंदिनी अपनी सहेली के साथ कॉलेज में दाखिला लेकर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed