फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police party that came to settle the dispute between two parties was attacked, uniform torn

Faridabad News: दो पक्षों का झगड़ा शांत करवाने पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला, वर्दी फाड़ी

Wed, 12 Feb 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police party that came to settle the dispute between two parties was attacked, uniform torn
चार पुलिसकर्मी घायल, आरोपी परिवार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव जवां में सोमवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। उस झगड़े को शांत करने गई पुलिस पार्टी पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी को भी फाड़ दिया। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिपाही सलीम खान ने बताया कि सोमवार को उन्हें ईआरवी 170 से सूचना प्राप्त हुई कि जवां गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। ईंट पत्थर व आग के गोले फेंके जा रहे हैं। सूचना मिलने पर थाने के सिपाही नीरज व सुनील को साथ लेकर सरकारी गाड़ी से जवां गांव में पहुंचा। गाड़ी को चालक योगेश चला रहा था। वहां पर देखा की रास्ते में काफी पथराव किया हुआ था। उस दौरान आरोपी रामबाबू, उनके बेटे हर्ष व हर्षित और उसकी पत्नी राजेश मकान के गेट के पीछे पत्थर लेकर खड़े हुए थे। पुलिस ने उनको बाहर आकर बात बताने को कहा। जिस पर आरोपी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अंदर आए तो उन्हें भी खून से रंग दिया जाएगा। यह उनकी जमीन है। जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ने लगी तो रामबाबू व उसका बेटा उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस टीम पर हमला होने पर अन्य ईआरवी गाड़ी भी आ गई। ईआरवी के चालक विजयपाल को भी चोट लगी। पुलिस टीम ने आरोपी रामबाबू व उसके दोनों बेटों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रामबाबू व उसके बेटे हर्ष व हर्षित व उसकी पत्नी राजेश ने पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचा कर जान से मारने की नियत से हमला कर वर्दी फाड़ दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने राजीव की शिकायत पर रामबाबू व उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजीव का आरोप है कि रामबाबू उसका बड़ा भाई है। आरोप है कि उसने उसके मकान व जमीन पर कब्जा किया हुआ है। आरोपियों ने उनकी पत्नी, बच्चों व पिता को उसके घर से बाहर निकाल दिया और उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट, पत्थर व ज्वलनशील पदार्थ के गोले कांच की बोतलों में भरकर उन पर हमला किया। दोनों मामले थाना छांयसा में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed