फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police does not want to take risk on the border

दिल्ली चलो आह्वान के कारण बॉर्डर पर रिस्क नही लेना चाहती पुलिस

Sat, 28 Nov 2020 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police does not want to take risk on the border
सिन आंदोलन को लेकर सूरक्षा के लिए फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का राष्ट्रव्यापी अभियान ‘चलो दिल्ली’ भले ही दो दिन का था, लेकिन दिल्ली में किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन की मंजूरी मिलने के बाद किसानों का दिल्ली की तरफ रुख करना जारी है। ऐसे में जिला पुलिस बॉर्डर एरिया में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। इसके लिए दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों के बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती अभी भी है। हालांकि, पुलिस सभी वाहनों को चेक नहीं कर रही और न ही नाके पर ज्यादा लोगों को रोक रही है।
विज्ञापन

संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी व राइडर बॉर्डर के आसपास के रूट पर गश्त कर रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस बॉर्डर पर पूरी तरह से मुस्तैद है। शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से पहले सराय बाजार के सामने थाना सराय पुलिस ने नाका लगा रखा था। यहां एक पीसीआर और करीब आठ पुलिसकर्मी तैनात थे। फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहे वाहनों पर नजर गड़ाए ये पुलिस कर्मी संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रहे थे। पुलिस जांच के दौरान यह सुनिश्चित कर रही थी कि किसी वाहन में कोई हथियार या किसानों के आंदोलन से जुड़े झंडे आदि तो नही हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर या कैंटर में लोगों के आने जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही थी। टोल प्लाजा के पास दिल्ली पुलिस ने तीन लेयर के नाके लगा रखे थे। यहां हथियारबंद पुलिसकर्मी व बीएसएफ के जवान तैनात थे। वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेड के अलावा भारी पत्थरों का इंतजाम किया गया है। इसके पास ही क्रेन तैनात की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर पत्थरों को सड़क के बीच में डाला जा सके। दंगारोधी वाहन और वाटर कैनन भी बॉर्डर पर लगाया गया है। पुलिस ने यहां टेंट लगाकर कई दिनों तक रुकने का इंतजाम किया है। दिल्ली पुलिस वाहनों की जांच नहीं कर रही केवल बड़े व संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाए हुए है। जाम से लोगों को परेशानी नहीं आए इसलिए वाहनों की जांच टोल से काफी पहले फरीदाबाद पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed