{"_id":"63e91dcdb17ea454e100a172","slug":"police-busy-in-the-fair-thieves-are-flying-vehicles-from-the-city-faridabad-news-c-1-1-270080-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पुलिस मेले में व्यस्त, चोर शहर से उड़ा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पुलिस मेले में व्यस्त, चोर शहर से उड़ा रहे वाहन
विज्ञापन
- अलग-अलग इलाके से चार वाहन चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में 3000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इधर शहर में इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। अलग-अलग थानों से चोर चार वाहन चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के अमर एन्क्लेव ईस्ट मॉडल टाउन निवासी निशांत कसाना ने पुलिस को बताया कि वह 10 फरवरी को सूरजकुंड रोड स्थित खालसा गार्डन में शादी में शामिल होने गए थे। गार्डन के पास बनी पार्किंग में जगह नहीं होने के कारण उन्होंने कार रोड किनारे खड़ी कर दी और अंदर चले गए। करीब साढ़े ग्यारह बजे गार्डन से बाहर आने पर देखा कि कार चोरी हो चुकी है। दूसरे मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी नारायण सिंह की बाइक थाना कोतवाली इलाके की धर्मशाला के सामने से चोरी हो गई। वह शादी में शामिल होने गए थे। सैनिक कॉलोनी निवासी पंकज सचदेवा ने 10 फरवरी की शाम करीब 7 बजे अपनी ऑल्टो कार को घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन कार वहां से गायब थी। एनआईटी-पांच निवासी प्रिंस कश्यप सेक्टर-21डी ने 10 फरवरी की रात 8 बजे अपनी कार सर्विस रोड के दूसरी तरफ खड़ी की थी। 11 फरवरी को कार चोरी हो चुकी थी। पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि 11 फरवरी को तड़के चार बजे चोर ग्रे रंग की कार से आए और उनकी कार चुरा कर ले गए। पुलिस ने सभी केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।