फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested a vehicle thief who was pursuing LLB

Faridabad News: एलएलबी कर रहे वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a vehicle thief who was pursuing LLB
ऑनलाइन बुकिंग कर कैब चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन बुकिंग कर कैब चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में नौकरी की तलाश कर रहा था। आरोपी की पहचान पौशिक (20) निवासी महेशपुरी, हापुड़ तहसील के रूप में हुई है।

पुलिस चौकी सेक्टर-3 में शत्रुघ्न झा निवासी अटेर जिला मधुबनी बिहार हाल संजय कॉलोनी ने शिकायत दी कि 21 फरवरी को कोई व्यक्ति रैपिडो के माध्यम से उनकी कार को मैट्रो स्टेशन गुरुग्राम से बुक करके बल्लभगढ़ फरीदाबाद लाया था। उस व्यक्ति को लेकर तिगांव रोड पर पहुंचा तो उसने गाड़ी की बुकिंग के रुपये और कुछ अतिरिक्त पैसे देकर पानी की बोतल लाने को कहा। जब वह पानी लेकर वापस आया तो देखा कि वह गाड़ी को लेकर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-3 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों से आरोपी पौशिक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काम की तलाश में गुरुग्राम आया था। 21 फरवरी को दिन के समय गुरुग्राम से बल्लभगढ़ जाने के लिए उसने रैपिडो के माध्यम से कार बुक की थी। रास्ते में उसने ड्राइवर को शराब पिलाई और बल्लभगढ़ पहुंचने के उपरांत ड्राइवर को सामान लेने के लिए दुकान पर भेज दिया। वह गाड़ी को वहां से लेकर भाग गया। इसके बाद उसने गाड़ी को किसी को बेच दिया। आरोपी से 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी एलएलबी कर रहा है और गुरुग्राम व फरीदाबाद में नौकरी की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed