फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police also arrested another accused

निकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपी के बाद पुलिस ने दूसरा आरोपी भी दबोचा

Tue, 27 Oct 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police also arrested another accused
फरीदाबाद पुलिस ने निकिता के हत्यारों को गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात ही नूंह से काबू कर लिया। गिरफ्तारी के लिए तीन जिलों पलवल, मेवात और फरीदाबाद में पुलिस ने पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ ने बीकॉम की छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सोहना के कबीर नगर निवासी तौसीफ के रूप में हुई है। इसके साथ वारदात में शामिल दूसरा आरोपी रेहान मेवात के रिवासन गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी फरीदाबाद से वारदात को अंजाम देकर पलवल होते हुए मेवात के नूंह चले गए थे। गिरफ्तार मुख्य आरोपी तौसीफ की उम्र 21 वर्ष है। वह फिजियोथैरेपिस्ट का कोर्स कर रहा है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी रेहान तौसीफ का दोस्त है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हथियार, गाड़ी इत्यादि बरामद की जाएगी और वारदात के कारण के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निकिता हत्याकांड में एसआईटी गठित की गई है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य पुलिस के पास हैं। जिनके आधार पर न्यायालय में पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
- ओपी सिंह, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed