फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police agents released father and son with Rs 7 lakh

Faridabad News: पुलिस के एजेंटों ने सात लाख लेकर पिता-पुत्र को छोड़ा

Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police agents released father and son with Rs 7 lakh
पुलिस की पिटाई से हाथ टूटने का आरोप, एसपी नूंह को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव लडमाकी के नंबरदार सल्लाउद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तावडू की सीआईए पुलिस की पिटाई से पत्नी जैबुना के दोनों हाथ टूट गए। दोनों हाथों का पलवल अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया है। इसके अलावा सल्लाउद्दीन के पुत्र व गांव के सरपंच रहे आबिद का भी एक हाथ टूट गया। वहीं, जाहिद, अरबाज व नाजिया खान को भी चोटें आई हैं। पांचों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर एमएलआर कटवाई गईं। नंबरदार सल्लाउद्दीन का आरोप है कि सीआईए पुलिस उनको और पुत्र मौसिम को तावडू ले गई। आरोप है कि पुलिस के बिचौलियों ने सात लाख रुपये लिए उसके बाद छोड़ा।
सल्लाउद्दीन नंबदार ने मुख्यमंत्री, रेवाड़ी रेंज के आईजी, एसपी पलवल एवं एसपी नूंह सहित हथीन थाना में शिकायत दी है। पुलिस पीआरओ संजय कादयान ने
बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। सल्लाउद्दीन नंबरदार का आरोप है कि उनके परिवारजनों की पिटाई सीआईए स्टाफ पुलिस द्वारा 26 दिसंबर की रात को की गई। इस बारे में आरोपी पुलिस कर्मियों के नाम भी शिकायत में दिए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर की रात को सीआईए तावडू पुलिस के इंचार्ज महेंद्र ने स्टाफ के साथ मिलकर लडमाकी गांव में आईफोन, मोबाइल लूट के मास्टरमाइंड इमरान की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा था। इमरान सल्लाउद्दीन नंबरदार का पुत्र है। पुलिस ने इमरान को पकड़ने के लिए लडमाकी में यह कार्रवाई की थी। इमरान पुलिस के हाथ नहीं लगा। नूंह पुलिस के पीआरओ कृष्ण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

ने बताया कि इमरान की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा गया था। बता दें कि जब टीम कार्रवाई करने लडमाकी गांव में गई थी तो टीम पर पथराव भी हुआ था। सीआईए की तरफ से इस बारे में हथीन थाना में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article