फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players performed brilliantly in Karate trials

Faridabad News: कराटे ट्रायल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 10:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Players performed brilliantly in Karate trials
खेल महाकुंभ के लिए कराटे ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ​​खिलाड़ियों का फरीदाबाद की टीम के
- फरीदाबाद की टीम में बनाई जगह, बालक-बालिका वर्ग से चुने गए 5-5 खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में मंगलवार को आयोजित किए गए कुमिते कराटे ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की टीम में जगह बना ली। ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग के 5-5 खिलाड़ियों को चुना गया। यह सभी खिलाड़ी आगामी खेल महाकुंभ में अलग-अलग भारवर्ग में हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों के चयन कि बात करें तो बालकों में माइनस 60 किलो ग्राम भारवर्ग में शिवम अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं, माइनस 67 किग्रा में प्रेम मिनोचा ने जगह बनाई। माइनस 75 किग्रा में मुकेश कुमार ने टीम में स्थान हासिल किया। वहीं, माइनस 84 में आकर्ष और प्लस 84 किग्रा में सूजक ने अपनी जगह बनाई। बात करें बालिकाओं कि तो माइनस 50 किग्रा में डिंपल रहीं। माइनस 55 किग्रा में निशा ने अपनी जगह बनाई। वहीं 61 किग्रा में नीतू कुमारी ने बाजी मारी। इसके अलावा माइनस 68 और प्लस 68 किलोग्राम में नियति भाटिया और सोहानी ने अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


ट्रायल के बाद कराटे कोच सलमान अली, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी आशा रानी और खेल प्रशिक्षक अवधेश कुमार, वासुदेव शर्मा, हरीश शर्मा, प्रमोद कुमार कुशवाहा, नासिर, नितेश, आरती चंदीला, पुष्पेंद्र और चंद्रावती ने खिलाड़ियों का आगामी मुकाबलों के लिए हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed