फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pitbull dragged elderly woman's leg, killed stray dog

Faridabad News: पिटबुल ने बुजुर्ग महिला का पैर पकड़कर घसीटा, लावारिस कुत्ते काे मार डाला

Tue, 02 May 2023 06:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 02 May 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Pitbull dragged elderly woman's leg, killed stray dog
घायल महिला दिल्ली रेफर, कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित अनंगपुर गांव में दुकान पर सामान लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के पैर को जबडे़ में जकड़ लिया और घसीटने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग कुत्ते की तरफ दौड़े, लेकिन उसने महिला को नहीं छोड़ा। पिटबुल को देख गली का एक लावारिस कुत्ता भौंकने लगा, इस पर पिटबुल ने उसे जान से मार दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अनंगपुर गांव निवासी प्रवेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसकी मां सुरमती (65) पास की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक सोनू उर्फ जोजो का घर है, उसने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। जैसे ही महिला सोनू के घर के पास पहुंची, घर के अंदर से पिटबुल ने निकलकर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला का पैर जबडे़ में जकड़ लिया। घबराकर महिला गिर गई। इस पर कुत्ता महिला को पैर से पकड़कर घसीटने लगा। इस पर महिला शोर मचाने लगी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने भी काफी शोर शराबा किया, लेकिन कुत्ता उन्हें छोड़ नहीं रहा था। महिला का बेटा प्रवेश व आसपास के लोग कुत्ते की तरफ डंडा आदि लेकर भागे और किसी तरह महिला को छुड़ाया। लोगों का कहना है कि महिला को छोड़ने के तुरंत बाद पिटबुल ने गली के एक लावारिस कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे जान से मार दिया। वहीं घायल महिला को तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप-समझाने पर भड़का कुत्ते का मालिक, धमकी दी
प्रवेश का कहना है कि उन्होंने व आसपास के लोगों ने पिटबुल कुत्ते के मालिक सोनू को इसकी शिकायत की और कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहा। आरोप है कि बात को समझने की बजाय सोनू उल्टा उनके ऊपर ही भड़क गया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी देनी शुरू कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी है। थाना सूरजकुंड प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है। जांच की जा रही है कि आरोपी ने कुत्ते का पंजीकरण निगम कार्यालय में करा रखा था कि नहीं। महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed