{"_id":"60e6efe58ebc3ef84d00788f","slug":"pillar-work-completed-for-temporary-hospital-faridabad-news-noi592209728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी अस्पताल के लिए पिलर का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी अस्पताल के लिए पिलर का काम पूरा
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोविड-19 के खिलाफ जंग में जिला प्रशासन की तैयारी जारी है। इसके लिए बीके सिविल अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बेड के अस्थायी अस्पताल के लिए पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही इनके ऊपर पहले से तैयार ढांचा लगाकर अस्पताल को खड़ा कर दिया जाएगा।
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत तैयार होने वाले इस अस्पताल का काम एक से डेढ़ सप्ताह में पूरा हो सकता है। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मरीजों को समय पर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कुछ कंपनियां सीएसआर के तहत आगे आई थी। इन्हीं में से एक कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत बीके अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बेड का एक अस्पताल तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए रेवाड़ी के कांट्रैक्टर को काम सौंपा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि करीब 1800 स्क्वॉयर मीटर में बनने वाले इस अस्पताल का डिजाइन टाटा स्टील कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। इसके साथ ही सीएसआर फर्म द्वारा पूरे स्ट्रक्चर के निर्माण का जिम्मा भी टाटा स्टील कंपनी को ही दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य के लिए स्थान फाइनल कर दिया गया है। इस अत्याधुनिक अस्पताल को स्टील के ढांचे पर खड़ा किया जाएगा। यहां 100 ऑक्सीजन बेड के साथ-साथ सीवरेज, शौचालय, बिजली, पानी व ऑक्सीजन सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बीके अस्पताल परिसर में फिलहाल 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुका है। एनएचपीसी कंपनी द्वारा 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के एक और ऑक्सीजन प्लांट का काम भी जारी है।