{"_id":"69989fb161c7f475a908fd93","slug":"physics-paper-troubled-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63368-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फिजिक्स के पेपर ने किया छात्रों को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फिजिक्स के पेपर ने किया छात्रों को परेशान
विज्ञापन
सवालों को हल करने में लगा अधिक समय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन बताया जा रहा है। कई विद्यार्थियों ने कहा कि इस बार का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण रहा और प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से ज्यादा समय लगा। वहीं दसवीं के फिजिकल एजुकेशन का पेपर आसान लगा। सभी ने इसमें बेहतर अंक आने की उम्मीद जताई है।
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को संतुलित बताया, जबकि कई ने इसे कठिन माना। छात्रों के अनुसार प्रश्न एनसीईआरटी पुस्तक पर आधारित थे, लेकिन सवालों का स्वरूप थोड़ा घुमावदार था। ओम का नियम और फैराडे के नियम जैसे सीधे प्रश्न इस बार देखने को नहीं मिले। वहीं डेरिवेशन भी पेपर में कम ही देखने को मिली।
इलेक्ट्रोस्टैटिक्स और ऑप्टिक्स से आए सवाल थोड़े घुमावदार थे, जिन्हें हल करने में छात्रों को समय लगा। विद्यार्थियों का कहना है कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों ने भी उन्हें उलझन में डाला। कई सवालों को समझने और हल करने में अधिक समय लगा, जिससे अंत में समय प्रबंधन चुनौती बन गया। इस बार फिजिक्स का पेपर छात्रों के लिए कड़ा इम्तिहान वाला साबित हुआ।
विज्ञापन
छात्रों से बातचीत
टाइम लिमिट में सवालों को हल करने में मुश्किल हो रहा था। हालांकि पेपर में आसानी से पास हो जाएंगे।- विशाल
पेपर बहुत घुमावदार था। एमसीक्यू भी परेशान करने वाले थे। नियम आधारित सवाल भी इस बार नहीं पूछे गए।- वंश शर्मा
पेपर मध्यम स्तर का आया था। हालांकि मैंने सभी प्रश्न हल किए। मुझे पेपर आसान लगा।- मुहम्मद जयाउद्दीन
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों में से इस बार बहुत कम सवाल पूछे गए थे। मैंने समय से पहले ही पेपर हल कर लिया था।- पुनीत