फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Phone hacked after downloading APK file, lakhs of rupees stolen from account

Faridabad News: एपीके फाइल डाउनलोड करते ही फोन हो गया हैक, खाते से उड़ाए लाखाें रुपये

Mon, 29 Dec 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Phone hacked after downloading APK file, lakhs of rupees stolen from account
गैस कनेक्शन कटने का डर और क्रेडिट कार्ड अपडेट का झांसा देकर 18 लाख से ज्यादा की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामलों में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से दो लोगों को अपना शिकार बनाते हुए कुल 18 लाख 52 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी और साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी निवासी एक कारोबारी से जुड़ा है, जिनकी एनआईटी-1 क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर को दोपहर करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि उनका गैस कनेक्शन जल्द ही काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

मैसेज देखकर कारोबारी ने संबंधित नंबर पर कॉल की। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश प्रजापति बताया और खुद को गैस कंपनी से जुड़ा बताया। बिल भुगतान के बारे में पूछने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। फाइल एपीके फॉर्मेट में थी। जैसे ही कारोबारी ने फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने उनके और उनके पिता के बैंक खातों से कई चरणों में कुल 13 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक रकम खाते से जा चुकी थी।
दूसरा मामला सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड और मोबाइल नंबर अपडेट करने की बात कही। पीड़ित कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, फिर भी उन्होंने बातों में आकर बैंक की बताई वेबसाइट खोली।

जैसे ही उन्होंने नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की, उनके खाते से चार बार में कुल 4 लाख 72 हजार रुपये कट गए। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एपीके फाइल से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed