फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PF Assistant and Nursing Officer exam will be held on 7th July

Faridabad News: 7 जुलाई को होगी पीएफ सहायक और नर्सिंग अधिकारी की परीक्षा

Fri, 28 Jun 2024 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
PF Assistant and Nursing Officer exam will be held on 7th July
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 7 जुलाई को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन निजी सहायक और कर्मचारी राज्य बीमा निगम नर्सिंग अधिकारी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त के अनुसार परीक्षा 7 केंद्रों पर दो पाली में कराई जाएगी। इसमें 3 केंद्रों पर निजी सहायक की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और 4 केंद्रों पर नर्सिंग अधिकारी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने पुलिस और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान प्रबंधन के लिए पुलिस विभाग की ओर से कई सक्षम अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली से परीक्षा से संबंधित सामग्री लाने के लिए डाकघर और मंडल को उचित मात्रा में सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराएं। परीक्षा की समाप्ति के बाद सभी परिवहन अधिकारियों के साथ एक-एक सशस्त्र पुलिसकर्मी को नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा के दिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर लोक संघ सेवा आयोग की ओर से तलाशी के लिए 3 पुरुष और 2 महिला कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने बिजली कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed