फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People's work gets stalled due to power failure at the post office

Faridabad News: डाकघर में बिजली गुल होने से अटके लोगों के काम

Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
People's work gets stalled due to power failure at the post office
जनरेटर भी खराब होने से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित डाकघर में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे से बिजली नहीं होने के कारण काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैकअप के लिए लगा जनरेटर भी खराब होने से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से लोग अपने जरूरी काम के लिए इंतजार करते रहे। वहीं, बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इसकी भी लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।


बिजली नहीं होने से कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से होने वाले काम प्रभावित रहे। खाते से जुड़े काम, पैसे जमा-निकासी, डाक बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग बिजली आने की उम्मीद में बैठे रहे। लोगों का कहना था कि डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग जरूरी काम के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन



सुबह 11 बजे से बिजली नहीं है। बच्चों का बायोमेट्रिक करवाने आया था, लेकिन अब वापस लौटना पड़ेगा। - सतीश, सेक्टर-8

पैसे निकालने आया था, लेकिन बिजली नहीं होने से काम नहीं हो सका। खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। - सुखराज, एसी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed