{"_id":"612bc1e68ebc3e79c9017593","slug":"people-will-get-better-facilities-in-princess-park-society-faridabad-news-noi601720455","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के सैंच्युरी क्लब में बिल्डर से सोसाइटी का संचालक मिलने के बाद आरडब्लूए की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले बिल्डर से हुए लंबे संघर्ष में आरडब्लूए का साथ देने के लिए निवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
इसके बाद एक-एक करके सभी समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत योजनाओं व उनके क्रियान्वयन के विस्तार से लोगों को जानकारी दी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनोद छाबड़ी ने बताया कि बैठक में संकल्प लिया गया कि सोसाइटी अगले छह माह में ग्रेटर फरीदाबाद की सबसे बेहतरीन सोसाइटियों में शामिल होगी। इसके लिए सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। बिना पुख्ता जांच के कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही साफ सफाई, लिफ्ट सर्विस, बिजली सप्लाई, बागबानी क्षेत्रों मै सुधार के लिए विस्तृत योजनाए बनाई गई है। इन पर काम शुरू कर दिया गया है।
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
इसी कड़ी में रविवार को सोसाइटी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान रणमीक चहल, ट्रेजरार ऋषि कपूर, विरेंद्र भारद्वाज, दिनेश चौधरी, एडीएस राघव, अनूप मेहता, गौरव मेहता, सुरेश शर्मा, रघुबीर सिंह, जसबीर सिंह मौजूद रहे।