फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   people was disturbed gathering of auto driver in metro gate

मेट्रो स्टेशनों के गेट पर ऑटो वालों के जमावड़े से लोग परेशान

Sun, 29 Dec 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
people was disturbed gathering of auto driver in metro gate
मेट्रो स्टेशनों के गेट पर ऑटो वालों के जमावड़े से लोग परेशान
विज्ञापन

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो वालों का जमावड़ा व क्राउन मॉल की बाहर तक पार्किंग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे लगातार इसकी शिकायत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सहित अन्य एजेंसियों से कर रहे हैं, मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। एनएचएआई ने इस डीएमआरसी को ऑटो स्टैंड बनाने के लिए भी लिखा है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
फरीदाबाद में सराय ख्वाजा व राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशन दिल्ली से बल्लभगढ़ जाते हुए सड़क किनारे बने हुए हैं। इनमें अधिकांश स्टेशनों की पार्किंग स्टेशन के दूसरी तरफ है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं मेट्रो के गेट पर दिन भी ऑटो वालों का जमावड़ा लगा रहने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए एनएचएआई ने डीएमआरसी को पत्र लिखकर मेट्रो स्टेशनों के साथ ऑटो स्टैंड बनाने की मांग की है। स्टैंड बनने के बाद ऑटो सड़क किनारे खड़े होने की बजाय स्टैंड में खड़े होंगे और जाम की स्थिति से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

इसी अजरौंदा चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर ही ऑटो खड़े रहने के अलावा मॉल की पार्किंग भी मेट्रो के गेट के साथ है। मेट्रो के गेट तक वाहनों की पार्किंग होने और ऑटो के जमावड़े के कारण वहां से लोगों को गुजरने में खासी दिक्कत होती है। मेट्रो में सफर करने वाले यात्री मनजीत सिंह ने इसकी शिकायत डीएमआरसी से भी की है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि नीलम चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो पर बहुत ही भीड़ रहती है। इससे उन्हें गाड़ी खड़ी करने में काफी परेशानी होती है। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी ठीक नहीं है और उसका स्पेस बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक धीरज सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों के आसपास ऑटो स्टैंड बनवाने के लिए डीएमआरसी को कहा गया है। ऑटो के कारण राजमार्ग की सर्विस रोड पर अक्सर जाम लगा रहता है। क्राउन मॉल की पार्किंग से परेशानी का समाधान डीएमआरसी को ही निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed