फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People upset due to lack of FOB in NIT areaPeople upset due to lack of FOB in NIT area

Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र में एफओबी नहीं होने से लोग परेशान

Wed, 18 Oct 2023 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of FOB in NIT areaPeople upset due to lack of FOB in NIT area
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पांच साल बाद भी एनआईटी क्षेत्र की व्यस्त सड़कों पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ी है। जिस कारण आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो गए है। करीब छह माह पहले केएल महता कॉलेज के पास पैदल सड़क पार रहा एक व्यक्ति कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल भी हो गया था। यही स्थिति मेट्रो मोड़ व अन्य चौक-चौराहों की बनी हुई है। इसके बावजूद एफओबी की योजना फाइलों से निकल कर धरातल पर नहीं उतर सकी है। जिससे लोग बेहद परेशान हैं।
औद्योगिक नगरी के लोगों को सड़कों पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक पेरीफेरल रोड की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने की थी। साल 2018 में योजना पर 102 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हुआ। योजना के तहत नीलम से बाटा, बाटा से हार्डवेयर, हार्डवेयर से बीके चौक, बीके चौक से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नीलम चौक तक की सड़क को चौड़ा किया गया है। हालांकि नीलम-बाटा रोड की सर्विस लेन के अलावा बारिश के पानी निकासी के लिए डाली गई ड्रेनेज लाइन का काम कई जगह अधूरा पड़ा है। वहीं, चौक चौराहों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके साथ बीके से हार्डवेयर चौक तक सड़क पर स्ट्रीट लाइटों अलाव ग्रिल और बीके से नीलम चौक के बीच ग्रिल नहीं लगाई गई। 11 किमी सड़क पर कहीं फुटपाथ भी नहीं बनाया गया। इससे कई बार राहगीर वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। पेरीफेरल रोड पर सात जगह फुटओवर ब्रिज बनाए जाने थे। इस योजना पर भी कोई कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

--
रोजाना पांच हजार लोग करते पैदल रोड पार
नगर निगम की ओर से वर्ष 2018 में हार्डवेयर चौक से बीके-नीलम चौक, नीलम चौक से बाटा और बाटा चौक से हार्डवेयर चौक, बीके चौक से केएल महता दयानंद कॉलेज ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड को रिंग नुमा पेरीफेरल रोड का निर्माण किया था। इन सड़कों से रोजाना करीब 20 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। वहीं पांच हजार पैदल चलने वाले लोग सफर करते और सड़क पार करके एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हैं। अमूमन लोगों के पैदल चलने से बीके चौक, नीलम चौक, हार्डवेयर, एक-दो नंबर चौक पर भयंकर जाम लग जाता है। लोग पैदल ही सड़क पार करते हैं। एफओबी बनने से सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीके चौक, नीलम चौक, एनआईटी एक नंबर चौक और केएल महता कॉजेल चौक पर सुबह शाम भारी जाम लगता है। हालांकि नगर निगम के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने भी एक साल पहले इन सड़क पर एफओबी बनाने की योजना तैयार की थी। लेकिन भी केवल फाइलों तक सीमित रही। जिससे लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
एनआईटी क्षेत्र में मुख्य सड़कों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की योजना नगर निगम की थी। एफएमडीए में सड़कों के आने के बाद इन पर फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना पर सर्वे करवा कर काम शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त सीईओ, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed