{"_id":"64c5494c4134babc3604c9ec","slug":"people-upset-due-to-broken-roads-builder-is-not-paying-attention-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10329-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टूटी सड़कों से लोग परेशान, बिल्डर नहीं दे रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टूटी सड़कों से लोग परेशान, बिल्डर नहीं दे रहा ध्यान
Sat, 29 Jul 2023 10:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
तीन फोटो
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को ट्वीट कर दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के अलग-अलग ब्लॉक में रह रहे हजारों परिवार टूटी सड़कों से परेशान हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। आरोप है कि बीपीटीपी कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहा है। परेशान लोगों ने अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ट्वीट किया है।
नए फरीदाबाद के लोग कहीं अधिकारियों तो कहीं बिल्डर की अनदेखी के कारण परेशान हैं। टूटी और गड्ढे युक्त सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है। साथ ही वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। सबसे ज्यादा बुरे हालात सेक्टर-75 बीपीटीपी गोल्डन गेट नजदीक डी मार्ट, बीपीटीपी क्यू, एफ और टी ब्लॉक के हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पिछले करीब एक दशक से लोगों को दर्द दे रहे हैं। वहीं, बरसात के बाद परेशानी दोगुनी हो जाती है। आरोप है कि बिल्डर समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
ट्वीट कर जताई नाराजगी, लोग परेशान
ग्रेटर फरीदाबाद बीपीटीपी एफ ब्लॉक निवासी व आरडब्ल्यूए उप प्रधान रविंदर चौधरी सहित अन्य ने बताया कि बीपीटीपी से लंबे समय से सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इस संबंध में कई ई-मेल किए गए हैं, उनका भी कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर शनिवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से ट्वीट कर समाधान की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि हैंडओवर से पहले सभी से लगभग 3-3 लाख रूपये सड़कों की मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए बिल्डर ने लिए हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
लोगों से बातचीत
बीपीटीपी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़कों की दशा बेहद खराब है, लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
-अभिषेक श्रीवास्तव, आरडब्ल्यूए महासचिव वी ब्लॉक
-- -- -
बीपीटीपी बिल्डर को शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे में परेशान होकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ट्वीट कर समाधान की मांग की है।
- पंकज गोयल, आरडब्ल्यूए, उप प्रधान, क्यू ब्लॉक।
-- -- -- --
बिल्डर से बातचीत
सड़क बनाकर हैंडओवर कर दिया गया है, लोग आर्थिक रूप से सहयोग करेंगे तभी सड़क की मरम्मत हो सकेगी।
-रोहित मोहन, वरिष्ठ उपप्रधान, बीपीटीपी।