फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People upset due to accumulation of dirty water in Delhi

दिल्ली का गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान

Wed, 29 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
People upset due to accumulation of dirty water in Delhi
फरीदाबाद। सेक्टर-91 स्थित ओम एन्क्लेव पार्ट वन के पास करीब 50 एकड़ में खाली पड़ी जमीन में गंदा पानी जमा है। लोगों ने बताया कि दिल्ली से नाले व सीवर का पानी खेतों में आ रहा है। इससे करीब 20 हजार लोगों को परेशानी हो रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी से मच्छर जनित बीमारियों का भय बना रहता है। इसकी शिकायत कई बार निगम पार्षद समेत अन्य से की जा चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सेक्टर-91 स्थित खाली पड़ी जमीन नगर निगम की है। यहां पर आवासीय क्षेत्र बनाए जाने हैं। वार्ड -24 में दिल्ली से आ रहे गंदे पानी की जानकारी स्थानीय निगम पार्षद व नगर निगम अधिकारियों को है। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इससे इसके आसपास स्थित कॉलोनियों में रह रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास ओम एन्क्लेव पार्ट वन के साथ कई कॉलोनियां बसी है। यहां की आबादी 20 हजार से ज्यादा है। विधानसभा चुनाव हो या नगर निगम चुनाव, इसमें खाली पड़ी जमीन में जमे पानी का मुद्दा जरूर उठता है। प्रत्याशी इसके निस्तारण का आश्वासन भी देते हैं। लेकिन, अभी तक आश्वासन ही रहा है। खाली जमीन दिल्ली से सटी है। इसलिए इसमें दिल्ली के मीठापुर, साईं नगर व आसपास के कॉलोनियों से नाले सीवर का पानी बहाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 एकड़ में 20 सालों से दिल्ली के लोग नाले-सीवर का पानी बहा रहे हैं। इससे ओम एंक्लेव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
-रमेश चंद मौर्य, अध्यक्ष, विकास समिति।
गंदे पानी के बीच वर्षों से रह रहे हैं। इससे काफी परेशानी बढ़ गई है। कई बार इसकी शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दिल्ली के सीवर का पानी बहा रहे हैं।

- सुरेश, स्थानीय निवासी।
इस संबंध में संबंधित कार्यकारी अभियंता से जांच कराई जाएगी। उन्हें मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर वहां समस्या है तो जरूर उसका निस्तारण किया जाएगा।
रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम, फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed