{"_id":"6b0739ec1cbbae51020b008b","slug":"people-troubled-by-sewer-overflow-on-railway-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86314-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे रोड पर सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे रोड पर सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान
विज्ञापन
गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से लोगों को रास्ता निकालना पड़ रहा है। वहीं, आसपास की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। सीवर से उठती तेज बदबू के कारण दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि इस समस्या के कारण रोजाना उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी अमित ने बताया कि है कि सड़क पर सीवर का पानी जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को होती है। प्रशासन को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। वहीं, निवासी कपिल ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित होती है। बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। लोगों को डर है कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। टीम को भेजकर सफाई कराई जाएगी, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।