फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   people suffering from 6 hours power cut

Faridabad News: 6 घंटे बिजली कटौती से जूझे लोग

Sat, 29 Jul 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
people suffering from 6 hours power cut
बारिश के बाद शहरवासियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार सुबह हुई बारिश से शहर के कई हिस्सों में बिजली कटौती उत्पन्न हो गई। सेक्टर-24 मुजेसर में ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद में भी अघोषित बिजली कट से लोग परेशान रहे।

बारिश के चलते शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। लोगों के मुताबिक जीवन नगर पार्ट-2, समयपुर, सरूरपुर, जवाहर कॉलोनी, नगला एन्क्लेव पार्ट-एक, दो, साठ फीट, खेड़ी, सेक्टर-55, 56, सुभाष कॉलोनी, अंबेडकर चौक और मार्केट सहित आसपास के हिस्सों में सुबह से शाम तक लोग बिजली कटौती से जूझते रहे। अघोषित कटों ने जहां दुकानदारों को परेशान किया वहीं आमजन भी बेहाल रहा।
विज्ञापन


ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट
सेक्टर-24 मुजेसर गांव में ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गड़ी मोहल्ला निवासी भगत, बंटी, अनीता और धर्मवीर परसवाल ने बताया कि बिजली कटौती से बेहद परेशान हैं। आम दिनों में भी 4-5 घंटे के कट लग रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर से शाम 6 बजे से बिजली कटौती रही, इसके अलावा शनिवार को 7 घंटे लोग गर्मी में बेहाल रहे। बिजली दफ्तर का हेल्पलाइन नंबर व्यस्त आता है। बार-बार फोन करने पर अधिकारी झुंझला कर पड़ते हैं, आम आदमी बेहाल है। वहीं, आईएनआई में बार-बार बिजली ट्रिप करती रही। निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि शनिवार को कुछ हिस्सों में बिजली कटौती रही, शिकायत के बाद समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed