फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People said, these are not solution camps, these are troubled camps.

Faridabad News: लोग बोले समाधान शिविर नहीं, ये परेशान शिविर हैं

Thu, 24 Oct 2024 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
People said, these are not solution camps, these are troubled camps.
सीएम के आदेश पर नप कार्यालय में लगाए गए शिविर में नहीं चला पोर्टल, भटकते रहे लोग
विज्ञापन

कोई प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने तो कोई टैक्स जमा कराने पहुंचा, लेकिन बिना समाधान के लौटना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भैया यह समाधान शिविर नहीं, बल्कि परेशान शिविर हैं। इन शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्या का समाधान करना है, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान तो दूर खुद नगर परिषद पोर्टल न चलने की समस्या से ग्रस्त है। बुधवार को नगर परिषद समाधान शिविर में पहुंचे लोग पोर्टल न चलने के कारण परेशान दिखाई दिए।
लोगों का आरोप है कि शिविर में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, क्योंकि पोर्टल नहीं चल रहा था। लोगों को परेशान करने से अच्छा है शिविर ही न लगाए जाएं। मुख्यमंत्री को नगर परिषदों में लगने वाले शिविरों की जांच करानी चाहिए। यह कहना है बुधवार को नगर परिषद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगाए गए समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों का। पोर्टल न चलने के बारे में वहां मौजूद कर्मचारी कुछ जवाब नहीं दे पाए। आखिरकार लोगों को बिना समाधान के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर परिषद और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगने वाले इन शिविरों में बुधवार को अधिकांश समय तक पोर्टल ही नहीं चला। इस कारण ज्यादातर लोगों को बिना समाधान के ही लौटना पड़ा। नगर परिषद में अव्यवस्था भी इतनी ज्यादा थी कि लोगों की सुनवाई करने वाला कोई अधिकारी नहीं था। लोग शिकायत करने के लिए इस कक्ष से उस कक्ष में घूमते रहे, लेकिन किसी ने उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया। आखिरकार लोग पहले की तरह नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकालते ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नगर परिषद कार्यालय में लगने वाले शिविर की जानकारी मिलने पर यहां किसी तरह से पहुंचा। पहले तो कार्यालय परिसर में खड़े दुपहिया वाहनों के कारण परेशानी हुई। किसी तरह से अंदर पहुंचा तो वहां पोर्टल ही नहीं चल रहा था। उसकी शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। -बिजेंद्र डबास, न्यू कॉलोनी, नजदीक आगरा चौक
प्रॉपर्टी आईडी की साइट नहीं चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके समाधान के लिए शिविर लगाया जा रहा है, वहीं समस्या अभी भी बनी हुई है। ऐसे में शिविर लगाने का कोई फायदा नहीं है। न कोई सुनवाई कर रहा है। सुबह से परेशान घूम रहे हैं। -ऋषि, तुहीराम कॉलोनी
मैं वार्ड नंबर 29 से आया हूं। तीन दिन से चक्कर काट रहा हूं। प्रॉपर्टी आईडी नहीं बन पा रही है। मैं टैक्स भी भर चुका हूं, लेकिन इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है। पता बदलवाना है, लेकिन पोर्टल न चलने की बात कही जा रही है। जिस समाधान के लिए शिविर लगाया जा रहा है, वही समस्या शिविर में है। फिर शिविर लगाने का क्या फायदा -वीर सिंह, वार्ड 29 पलवल

शिविर में आए लोगों की समस्या के हिसाब से दस्तावेज लेकर समाधान किया गया। कुछ लोगों के दस्तावेज पूरे नहीं थे, इस कारण उन्हें पूरे दस्तावेज देने को कहा गया है। पोर्टल न चलने की शिकायत उन्हें नहीं मिली है, वे पता करेंगे। यदि ऐसा कोई मामला है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा और शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। -डॉ. यशपाल चेयरमैन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article