फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People's anger flared up in Khori, AAP MP Sushil Gupta detained

खोरी में लोगों का गुस्सा भड़का, आप सांसद सुशील गुप्ता को हिरासत में लिया

Wed, 23 Jun 2021 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Jun 2021 03:26 AM IST
सार

  • खोरी वासियों के समर्थन में प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च का आह्वान किया था 
  • पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी
  • दो मामलों में 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

विज्ञापन
People's anger flared up in Khori, AAP MP Sushil Gupta detained
राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पुलिसकर्मियों से बात करते हुए... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी में कब्जे हटाने की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को दिल्ली कूच के लिए निकले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता सहित कई लोगों को बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ पहुंचे लोगों ने लकड़पुर बॉर्डर पर हंगामा किया तो पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इससे कई लोगों को चोटें आईं।

विज्ञापन


सांसद को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इससे पहले सोमवार रात भी लोगों ने प्रदर्शन की तैयारी की थी। दोनों मामलों में पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खोरी में जाकर लोगों से प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे सांसद गुप्ता सराय टोल प्लाजा पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और खोरी के लोग भी मौजूद थे। उधर, बदरपुर बॉर्डर पर होने वाली गतिविधि को लेकर पुलिस बल पहले से सतर्क था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के आते ही एसीपी मोजीराम ने उनसे बातचीत की और लौट जाने के लिए कहा। यहां करीब 15  मिनट तक उन्हें रोके रखा। बाद में गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं व खोरी के लोगों को हिरासत में लेकर सेक्टर 37 थान भेज दिया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया। उधर, खोरी के कुछ लोग लकड़पुर बॉर्डर पर एकत्रित होने लगे, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 

300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
खोरी गांव में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 300 लोगों के खिलाफ थाना सूरजकुंड व सेक्टर 37 इलाके में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए कुछ लोग भीड़ को उकसा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार रात गांव में करीब पांच हजार लोगों को एकत्रित कर उपद्रव व प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दूसरे मामले में मंगलवार सुबह आप सांसद सुशील गुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन करने  जा रहे150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed