फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Badkhal and Nangla blocked the square and created ruckus for an hour

Faridabad News: बड़खल और नंगला के लोगों ने चौक जाम कर एक घंटे किया बवाल

Wed, 31 Jul 2024 07:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 31 Jul 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
People of Badkhal and Nangla blocked the square and created ruckus for an hour
फोटो
विज्ञापन

- पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने नगर निगम और एफएमडीए अधिकारियों को जमकर कोसा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग कभी निगम मुख्यालय तो कभी रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को बड़खल और नंगला के लोगों ने एनआईटी-3 स्थित कल्याणपुरी चौक व सुभाष चौक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि इलाके में पिछले दो माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। यहां सप्ताह में केवल दो दिन पानी की सप्लाई होती है। लोग समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर हंगामा कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

वहीं, जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को इलाके में जल्द पानी सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन देते हुए करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। रोड जाम होने से वहां से आवागमन करने वाले वाहनों चालकों को भीषण गर्मी में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि शिकायत करने पर निगम एसडीओ और जेई फोन नहीं उठाते हैं। पानी किल्लत और बिजली कट से हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलोनी के लोग पिछले दो माह से पानी की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। गुस्साई महिलाओं ने जमकर विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़कर अपना रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि सभी प्रकार के टैक्स अदा करने के बावजूद भी उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। यहां दो विभाग मिलकर भी इलाके में पानी किल्लत की समस्या को दूर नहीं पा रहे है।
विज्ञापन

---
प्राइवेट टैंकरों से मंगवा रहे पानी
एनआईटी नंगला स्थित सुभाष चौक पर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि पिछले एक माह से लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। लोग निगम अधिकारी कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। आरोप है कि हर बार अधिकारियों की ओर से उनके क्षेत्र में जल्द पानी आने का आश्वासन देकर उन्हें घर लौटा दिया जाता है। इस कारण मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरकर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पानी की मांग करनी पड़ी। सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या का समाधान जल्द करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनके क्षेत्र में पानी नहीं आया तो वह मजबूरन दोबारा जाम लगाकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
रेनीवेल से पूरे पानी की सप्लाई बूस्टरों में नहीं की जा रही है। इस कारण बूस्टर भर नहीं पा रहे हैं। इस स्थिति में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस बारे में एफएमडीए से बात की जाएगी। समस्या का पता लगने के बाद समस्या को दूर किया जाएगा।
- ओमबीर, अधीक्षण अभियंता- नगर निगम फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed