फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People making repeated rounds to get corrections made to their 'Parivar Pehchan Patra' (Family Identity Card).

Faridabad News: परिवार पहचान पत्र में सुधार के लिए चक्कर काट रहे लोग

Fri, 18 Sep 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
People making repeated rounds to get corrections made to their 'Parivar Pehchan Patra' (Family Identity Card).
सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। परिवार पहचान पत्र में दर्ज जानकारी में गड़बड़ी के कारण लोगों को सुधार करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कोई परिवार की आय अधिक दर्ज होने की शिकायत लेकर पहुंच रहा है तो कोई परिवार के सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहा है।
लोगों का कहना है कि गलत जानकारी ठीक नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय कम या अधिक दर्ज होने से परिवार की पात्रता प्रभावित हो सकती है। वहीं, शादी के बाद परिवार में शामिल हुए सदस्य का नाम जुड़वाने में भी कई लोगों को परेशानी आ रही है। आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी सुधार नहीं होने पर उन्हें दोबारा कार्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे लोगों का समय भी खराब हो रहा है और काम के लिए छुट्टी लेकर आना पड़ रहा है। लोगों के मुकाबले काउंटरों की संख्या बहुत कम है, जिसकी वजह से वहां सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं।
विज्ञापन



पीपीपी में आय अधिक होने से नहीं मिल रहा छात्रवृत्ति का लाभ


सेक्टर-3 निवासी विजय ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनकी आय वास्तविक आय से अधिक दर्ज हो गई है। उन्होंने बताया सबसे बुरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। परिवार पहचान पत्र में आय गलत दर्ज होने के कारण बच्चों को मिलने वाली सरकारी छात्रवृत्ति अटक गई है। इसके लिए वह कई बार लघु सचिवालय के कमरा नम्बर-11 के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। सेक्टर-16 निवासी कविता ने बताया कि शादी के बाद परिवार पहचान पत्र में अपना नाम जुड़वाने के लिए वह चार दिन से लगातार चक्कर लगा रही हैं। एक ही बार में दस्तावेजों की सही जानकारी न मिलने के कारण बार-बार आना पड़ रहा है। जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी नाम नहीं जुड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed