फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People locked the compound in Sector-23

Faridabad News: सेक्टर-23 में लोगों ने अहाते पर जड़ा ताला

Mon, 23 Jun 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
People locked the compound in Sector-23
फरीदाबाद। सेक्टर-23 में स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर अहाते पर जबरन ताला जड़ कर नोटिस भी चस्पा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अहाता होने से उन्हें परेशानी होती है। वे नहीं चाहते कि उनके इलाके में शराब का ठेका हो। ठेके के कारण नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब पीने वाले लोग महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं, अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं। कई बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक्साइज विभाग में भी इसकी शिकायत की गई थी। जिस पर विभाग ने कहा था कि 20 जून के बाद अहाता हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों को खुद आगे आकर अहाते पर ताला जड़ना पड़ा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की। पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed