फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People living in high rise buildings should not use lifts during blackouts

Faridabad News: ब्लैक आउट के दौरान लिफ्ट का प्रयोग न करें हाईराइज बिल्डिंगों के लोग

Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
People living in high rise buildings should not use lifts during blackouts
मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में सीएम ने कहा कि आपातकाल, आपदा और आवश्यक सेवाओं के लिए नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने फरीदाबाद जिला उपायुक्त समेत अन्य सभी जिलों के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के बाद जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि हाईराइज बिल्डिंगों में लोग ब्लैक आउट के दौरान लिफ्ट का प्रयोग नहीं करें। वहीं, खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी न हो, तय दर पर ही सामान की खरीद निर्धारित की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर को 24 घंटे चालू रखा जाए। किसी भी स्थिति में लोगों में भय व पैनिक न हो। इसे जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान एडीसी साहिल गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
जिले में शुरू होगी तिरंगा यात्रा
लोगों में मनोबल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान लोगों को देश भक्ति का महत्व व अन्य जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

स्वयंसेवी बनने के लिए होगा पंजीकरण

आगामी 12 मई से स्वयंसेवी बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया जाएगा। इसके लिए कैंप लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कराई जाएगी। जो पेशेवर व व्यावहारिक होगा।


---

गलत सूचनाओं के प्रसार पर कसी जाएगी नकेल

गलत सूचनाओं को किसी भी माध्यम से प्रेषित करने पर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे में उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वह राष्ट्र सुरक्षा व नागरिकों के नैतिक कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए गलत सूचना के प्रचार प्रसार से बचें। किसी भी स्थिति में असत्यापित जानकारी न दें। ऐसा करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed