{"_id":"6a567c31f277f8a6740333d5","slug":"people-have-made-illegal-connections-to-the-main-drinking-water-supply-pipeline-faridabad-news-c-24-1-pal1008-125978-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइन से लोगों ने किए अवैध कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइन से लोगों ने किए अवैध कनेक्शन
विज्ञापन
कई क्षेत्रो तक नहीं पहुंच रहा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। धीरणकी रोड पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकट लोगों ने पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइन को तोड़कर अवैध कनेक्शन कर लिए हैं। इस कारण स्कूल के आसपास की कॉलोनियों, दीनपुरा एवं आसपास की कॉलोनियों में पेयजल नही पहुंच रहा है। सैकड़ों लोगों को पेयजल से वंचित होना पड़ रहा है।
इस बारे में संबंधित क्षेत्र के जाहिद ने जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता गुरमेज सिंह एवं एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला को अवैध कनेक्शन करने का वीडियो भेजा। इसके बाद एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला ने जेई से रिपोर्ट ली।
एसडीओ मंगला ने बताया कि मुख्य पाइप लाइन से किए गए सभी अवैध कनेक्शनों को काटा जाएगा। इसके लिए एसडीएम के माध्यम से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कराई जाएगी। जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन किए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।